देहरादून में सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी

On: December 31, 2025 5:25 AM
Follow Us:

देहरादून में सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को अचानक आई भारी गिरावट ने सर्राफा बाजार की तस्वीर ही बदल दी। लगातार बढ़ते दामों के बीच सोने के भाव में ₹4550 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में ₹14,000 प्रति किलो की बड़ी कटौती दर्ज की गई। कीमतों में इस गिरावट की खबर मिलते ही बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर जनवरी से अप्रैल के बीच विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की तैयारी कर रहे लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए न सिर्फ खरीदारी की, बल्कि बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग भी करवाई।

मंगलवार को सुबह जैसे ही दाम घटने की सूचना फैली, देहरादून के प्रमुख सर्राफा बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग इस आशंका के साथ बाजार पहुंचे कि आने वाले दिनों में फिर से दाम बढ़ सकते हैं, इसलिए उन्होंने अभी से बुकिंग कराना ही बेहतर समझा। देर शाम तक ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही, जिससे लंबे समय बाद व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

देहरादून में लगभग 1100 छोटे-बड़े ज्वेलर्स हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। इसके बाद वसंत पंचमी, बैसाखी और अप्रैल में अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व हैं, जिनमें सोना-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने इस गिरावट को सुनहरा अवसर माना।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

धामवाला बाजार, झंडा बाजार, सहारनपुर चौक, राजपुर रोड, प्रेमनगर और देहराखास सहित शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों और ब्रांडेड शोरूम में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। कई लोग तत्काल खरीदारी के लिए पहुंचे, जबकि कई ने आगामी तारीखों के लिए एडवांस बुकिंग करवाई।

देहराखास स्थित भामेश्वरी ज्वेलर्स के स्वामी एवं सर्राफा मंडल देहरादून के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ढल्ला ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए हल्के वजन और नए डिजाइन की ज्वेलरी भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर सकें। वहीं झंडा बाजार स्थित शिफाली ज्वेलर्स के स्वामी अमित गोयल ने कहा कि काफी समय बाद बाजार में इतनी अच्छी रौनक देखने को मिली है और मंगलवार का दिन व्यापार के लिहाज से बेहद अच्छा रहा।

सवा महीने में 10 हजार रुपये चढ़ा सोना, एक दिन में आई बड़ी गिरावट

सर्राफा मंडल देहरादून के अनुसार, 1 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,21,190 प्रति 10 ग्राम था, जो सोमवार तक बढ़कर ₹1,31,350 पहुंच गया। इसी तरह चांदी के दाम भी ₹2,32,300 से बढ़कर ₹2,56,500 प्रति किलो हो गए थे। लेकिन मंगलवार को अचानक गिरावट के साथ सोना ₹4,550 सस्ता होकर ₹1,26,870 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹14,200 घटकर ₹2,42,300 प्रति किलो पर आ गई।

सर्राफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेसोन ने कहा कि दाम कम होने से लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। लोगों को लग रहा है कि यह सही समय है, क्योंकि आगे फिर से तेजी आ सकती है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और एडवांस बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं युवा सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि विवाह सीजन को देखते हुए अंगूठी, नेकलेस, कंगन, पौंछी और पारंपरिक पहाड़ी नथ की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है।

कुल मिलाकर, सोना-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट ने देहरादून के सर्राफा बाजार में नई जान फूंक दी है और आगामी मांगलिक सीजन से पहले व्यापारियों और ग्राहकों—दोनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand High Court: No immediate relief for Girdhari Lal Sahu; petition seeking a stay on his arrest and quashing of the FIR referred to another bench.

Uttarakhand High Court: गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने की याचिका दूसरी पीठ को भेजी

Uttarakhand Congress: 'Padayatra' (foot marches) to be held twice a month at the booth level; reports to be submitted monthly an 18-point plan to strengthen the organization.

Uttarakhand Congress: बूथों पर महीने में दो बार पदयात्रा, हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; संगठन मजबूत करने के लिए 18 बिंदुओं का प्लान

Uttarakhand: Jail terms for minor offenses to be reduced, fines to be increased; proposal to cut 3-year imprisonment to 2 months.

Uttarakhand: छोटे अपराधों पर घटेगी जेल की सजा, बढ़ेगा जुर्माना; 3 साल की कैद अब 2 महीने करने का प्रस्ताव

उत्तराखंड के ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को मिली ₹231 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने दी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में दीपावली से पहले रसोई संकट: e-kyc न होने से 95 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, बुकिंग बंद

​Harish Rawat 2027 Election: पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Leave a Comment