अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम: घने कोहरे से हवाई उड़ानें प्रभावित, देहरादून एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटें रद्द

On: December 29, 2025 6:33 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासतौर पर देहरादून जिले में कोहरे का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहीं नए साल से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जो सोमवार सुबह और भी घना हो गया। कम दृश्यता के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह आठ से दस बजे के बीच आने वाली कई उड़ानें नहीं पहुंच सकीं। इंडिगो की अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर से आने वाली उड़ानों के साथ-साथ एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली फ्लाइट प्रभावित रही। इसके अलावा रविवार शाम जयपुर और मुंबई से देहरादून आ रही दो उड़ानों को कोहरे के कारण डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में अब भी घना कोहरा बना हुआ है।
30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक और दो जनवरी को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 29 दिसंबर को देहरादून सहित छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वानुमान में बताया गया है कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment