अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून नस्लीय हमला: त्रिपुरा के छात्र की मौत पर आक्रोश, सीएम हिमंता ने मांगी त्वरित कार्रवाई

On: December 29, 2025 4:57 AM
Follow Us:

देहरादून में नस्लीय हमले का विरोध करने पर त्रिपुरा के एक छात्र की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर न्याय की मांग तेज हो गई है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की अपील की है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हाल ही में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला तब सामने आया जब नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर एंजेल पर कथित तौर पर एक समूह ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल एंजेल का इलाज चल रहा था, लेकिन अंततः 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी त्रिपुरा के नंदननगर निवासी 24 वर्षीय एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर को देहरादून में हमला किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंजेल ने अपने खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया था, जिसके बाद हमलावरों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और लंबे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।
सीएम सरमा ने जताया दुख, न्याय की उठाई मांग
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस घटना को बेहद दुखद और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने लिखा कि देहरादून में नस्लीय अपमान का विरोध करने पर एंजेल चकमा की निर्मम हत्या दिल दहला देने वाली है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, एक आरोपी नेपाल का निवासी बताया जा रहा है, जिसके अपने देश लौटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सीएम सरमा ने अपने पोस्ट में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को भी टैग करते हुए एंजेल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस घटना ने देशभर में नस्लवाद और हिंसा को लेकर गंभीर चिंता और आक्रोश को जन्म दिया है। लोग दोषियों को सख्त सजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप सिलेंडर ब्लास्ट हादसा घायलों का रेस्क्यू

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

संपर्क क्रांति ट्रेन में व्यापारी के कर्मचारियों से पैसे लूटते हुए बंदूकधारी बदमाश।

उत्तराखंड: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में लूट, व्यापारी के कर्मचारियों से 7 लाख रुपये छीनकर फरार हुए बदमाश

Leave a Comment