अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत, हरिद्वार में पेशी के दौरान हुआ था हमला

On: December 27, 2025 6:29 AM
Follow Us:

एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान गैंगस्टर विनय त्यागी ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पेशी के लिए ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन किया था।

डॉक्टरों के अनुसार, विनय त्यागी की गर्दन और हाथ में गोली लगी थी, जिसे ऑपरेशन के दौरान निकाल दिया गया था। गोली लगने से उसकी आंतों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था। हालत नाजुक होने के कारण उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पेशी के दौरान हुआ था हमला

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मामलों के चलते 12 दिसंबर को उसे रुड़की जेल में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस टीम उसे पेशी के लिए लक्सर कोर्ट लेकर जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में विनय त्यागी के साथ सवार थे। जैसे ही वाहन लक्सर के रेलवे ओवरब्रिज पर जाम में फंसा, उसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे।

हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वाहन पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों—सनी यादव उर्फ शेरा और अजय—को खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी काशीपुर (उधम सिंह नगर) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

कौन था विनय त्यागी

विनय त्यागी मेरठ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था और उसका नाम सुनील राठी गैंग से भी जुड़ा बताया जाता है। करीब डेढ़ महीने पहले उसे देहरादून में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी कई मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा, विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ लक्सर थाने में एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। बताया जा रहा है कि इसी केस में उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती: उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में दर्ज हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Indian police officers and local authorities alerting people near the roaring Khir Ganga river in Uttarkashi during high water levels.

उत्तरकाशी में आसमानी आफत: खीर गंगा का बढ़ा जलस्तर, धराली और हर्षिल में पुलिस का हाई अलर्ट; सुरक्षित ठिकानों पर भेजे जा रहे लोग

Deep erosion and landslide scars visible across Dayara Bugyal alpine meadows in Uttarakhand during the Dayara Bugyal Landslide crisis.

Dayara Bugyal Landslide: दयारा बुग्याल में बढ़ता भूस्खलन बना बड़ी चिंता, मखमली घास के मैदानों में बन रहीं गहरी खाइयां

​Uttarkashi Flood Alert : हर्षिल-धराली के बीच बनी ‘झील’ ने बढ़ाई धड़कनें, भागीरथी के उफान से 2000 की आबादी खतरे में

देहरादून पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एक न्यूज़-स्टाइल फोटो। महिला रो रही है और पुलिस उसे पटेलनगर कोतवाली के बाहर ले जा रही है। बगल में एक सूचना बोर्ड लगा है जिस पर घटना से जुड़ी जानकारी हिंदी में लिखी है।"

प्यार में अंधी पत्नी की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, देहरादून के दून अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

Leave a Comment