अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: क्रिसमस–न्यू ईयर पर ट्रैफिक प्लान लागू, रूट डायवर्जन गूगल मैप पर भी अपडेट होंगे

On: December 12, 2025 5:37 PM
Follow Us:

त्योहारों के सीज़न में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने Dehradun–Mussoorie क्षेत्र के लिए विशेष यातायात प्रबंधन योजना जारी कर दी है। 20 दिसंबर से 1 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई रहेगी। खासतौर पर 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
पुलिस ने इस बार रूट प्लान को और बेहतर बनाने के लिए गूगल मैप पर भी सभी डायवर्जन अपडेट कराने का निर्णय लिया है, जिससे पर्यटकों को रियल टाइम में सही मार्ग मिल सके।
ट्रैफिक एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुड़सवार पुलिस, सीसीटीवी निगरानी, और क्रेन द्वारा नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की कार्रवाई की जाएगी। विंटर कार्निवल से लेकर क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
दून से मसूरी जाने वाले मार्ग – विस्तृत योजना
दिल्ली–सहारनपुर की ओर से आने वाले पर्यटक
यात्री आशारोड़ी → ISBT → शिमला बाईपास → सेंट ज्यूड्स चौक → बल्लूपुर चौक → गढ़ी कैंट तिराहा → अनारवाला तिराहा → जोहड़ी गांव → मसूरी रोड → कुठालगेट होते हुए मसूरी पहुँचेंगे।
हरिद्वार–ऋषिकेश से आने वाले पर्यटक
प्लान-A
हरिद्वार/ऋषिकेश → हर्रावाला → मोहकमपुर फ्लाईओवर → जोगीवाला → पुलिस नंबर-6 → रिंग रोड → लाडपुर तिराहा → सहस्रधारा क्रॉसिंग → IT पार्क → किरशाली चौक → साईं मंदिर → मसूरी डायवर्जन।
प्लान-B
हरिद्वार/नेपाली फार्म → भानियावाला → एयरपोर्ट तिराहा → थानो रोड → महाराणा प्रताप चौक → लाडपुर तिराहा → सहस्रधारा → IT पार्क → किरशाली → साईं मंदिर → मसूरी डायवर्जन → कुठालगेट।
मसूरी से वापसी के लिए रूट
मसूरी/कुठालगेट → ओल्ड राजपुर रोड → राजपुर → साईं मंदिर → किरशाली चौक → IT पार्क → तपोवन बाईपास → नालापानी → लाडपुर तिराहा → जोगीवाला → ऋषिकेश/हरिद्वार/ISBT।
मसूरी शहर के भीतर ट्रैफिक प्लान
• टिहरी बस अड्डे से आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर मोड़ा जाएगा।
• लंढौर में रुकने वाले पर्यटक अपनी गाड़ियां M.D.D.A. पार्किंग में रखें।
• लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस जाने वाले वाहन अंबेडकर चौक → कैमर बैक रोड → ग्रीन चौक → कुलड़ी बाज़ार → पिक्चर पैलेस बैरियर भेजे जाएंगे।
• दून की ओर जाने वाले वाहन किंग ग्रेग → जेपी बैंड → बार्लोगंज → झड़ीपानी मार्ग से भेजे जाएंगे।
• पिक्चर पैलेस की ओर से दून जाने वाले वाहनों को बड़ा मोड़ → वाइन वर्ग एलन स्कूल → बार्लोगंज से रूट दिया जाएगा।
• भीड़ बढ़ने पर दून से कैम्पटी जाने वाले वाहन स्प्रिंग रोड → काला स्कूल → हरनाम सिंह मार्ग भेजे जाएंगे।
• ट्रैफिक दबाव में गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्जन रहेगा।
• विकासनगर–सुआखोली से आने वाले भारी वाहन दिन में मसूरी में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
• ग्रीन चौक → कुलड़ी → मालरोड लाइब्रेरी तक वन-वे रहेगा।
• अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस और मालरोड की ओर वाहनों की एंट्री बंद।
• कुलड़ी में भीड़ पर वाहनों को ब्रैटवुड होटल → क्लार्क होटल की ओर मोड़ा जाएगा।
1 जनवरी के बाद लागू होने वाला नया सिस्टम
प्लान-A (सामान्य स्थिति)
किंग क्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस दोनों ओर यातायात सामान्य चलेगा।
प्लान-B (70% पार्किंग भरने पर)
किंग क्रेग में गाड़ियां पार्क कर शटल सेवा से पर्यटकों को आगे भेजा जाएगा।
प्लान-C
किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर गज्जी बैंड से शटल सेवा चलेगी।
प्लान-D
कुठालगेट से शटल सेवा के जरिए पर्यटकों को उनके स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
मसूरी में उपलब्ध पार्किंग
• गज्जी बैंड रोडसाइड – 500 कार
• पिक्चर पैलेस – 100 कार
• लंढौर रोड – 80 कार
• कैम्पटी टैक्सी स्टैंड – 250 कार, 20 बस
• टाउन हॉल के नीचे – 70 कार, 100 दोपहिया
• किंग क्रेग – 216 कार
• होटल पार्किंग – 1800 कार
• कंपनी गार्डन रोड – 30 कार
• मैसानिक लॉज बस अड्डा – 15 कार
• विकास होटल पार्किंग कुलड़ी – 60 कार
दून शहर का ट्रैफिक प्लान
• पैसिफ़िक मॉल–राजपुर रोड पर भीड़ होने पर मसूरी से आने वाला यातायात साईं मंदिर तिराहा → IT पार्क भेजा जाएगा।
• ऐनेक्सी/सीएसडी तिराहा से दिलाराम की ओर आने वाले वाहन जोहड़ी गांव की ओर डायवर्ट।
• घंटाघर पर दबाव आने पर ओरियंट चौक, बुद्धा चौक, तहसील चौक से मार्ग बदला जाएगा।
दून में पार्किंग स्थान
• रेंजर्स ग्राउंड – 200 कार
• परेड ग्राउंड – 200 कार
• पुराना रोडवेज – 80 कार
• काबुल हाउस – 100 कार
• कनक चौक मल्टीलेवल
• एमडीडीए पार्किंग घंटाघर
• राजीव गांधी कॉम्प्लैक्स
बैरियर पॉइंट
आशारोड़ी, कुठालगेट, किरशाली, सहस्रधारा, महाराणा प्रताप चौक, जोगीवाला, बंगाली कोठी, ISBT, हर्रावाला, नटराज, रानीपोखरी, बैराज, श्यामपुर, नेपाली फार्म, छिद्दरवाला, एयरपोर्ट तिराहा, भोगपुर, थानो तिराहा।
डायवर्जन प्वाइंट
शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड्स, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, CSD तिराहा, कुठालगेट, साईं मंदिर, मसूरी डायवर्जन, ओल्ड राजपुर रोड, IT पार्क, तपोवन, लाडपुर, जोगीवाला, कैलाश अस्पताल कट, भानियावाला, एयरपोर्ट, कारगी चौक।
जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम होता है
राजपुर रोड, पैसिफिक मॉल, CJM–सर्वे चौक, ग्लोब चौक, दिलाराम चौक, बहल चौक, हरिद्वार रोड, सेंट्रियो मॉल, पिक्चर पैलेस, लालटिब्बा – ये स्थान सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले माने जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment