कैंट हॉस्पिटल लैंसडौन को मिलेगा रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, 16 दिसंबर को दिल्ली में होगा सम्मानित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कैंट हॉस्पिटल लैंसडौन को मिलेगा रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, 16 दिसंबर को दिल्ली में होगा सम्मानित

On: December 11, 2025 5:16 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लैंसडौन स्थित कैंटोनमेंट हॉस्पिटल के लिए यह वर्ष बेहद विशेष होने जा रहा है। छावनी परिषद चिकित्सालय को अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर कार्यप्रणाली और रोगी-देखभाल में निरंतर सुधार के लिए रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। यह सम्मान 16 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।
लैंसडौन का यह चिकित्सालय ‘इंप्रूवमेंट ऑफ कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल’ की बी श्रेणी में चयनित हुआ है। यह उपलब्धि अस्पताल के सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और प्रबंधन की लगातार मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। उत्तराखंड की नौ छावनी परिषदों में से इस वर्ष केवल लैंसडौन ने ही राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
पुरस्कार ग्रहण करने के लिए छावनी परिषद लैंसडौन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सीईओ साकिब आलम, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीषा अग्रवाल, बोर्ड के नामित सदस्य अजेंद्र रावत और कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला दिल्ली पहुँचेंगे।
वहीं ए श्रेणी में इस बार पुरस्कार खड़की छावनी परिषद, पुणे (महाराष्ट्र) को दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय हर वर्ष देशभर की 62 छावनी परिषदों का मूल्यांकन कार्यसंस्कृति, दक्षता, दायित्व निर्वहन और जनसुविधाओं में सुधार के आधार पर करता है। जनसंख्या के अनुसार छावनियों को ए, बी और सी वर्गों में विभाजित किया जाता है—
• 50,000 से अधिक आबादी: ए श्रेणी
• 20,000 से 50,000 आबादी: बी श्रेणी
• 20,000 से कम आबादी: सी श्रेणी
हालाँकि लैंसडौन सामान्य रूप से सी श्रेणी में आता है, लेकिन बेहतर सेवाओं और कार्यक्षमता के कारण उसे इस पुरस्कार के लिए बी श्रेणी में शामिल किया गया। वर्ष 2016 में भी लैंसडौन को ‘स्वच्छ छावनी–स्वस्थ छावनी’ श्रेणी में राष्ट्रीय पहचान मिली थी।
छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के अनुसार यह सम्मान न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उनका कहना है कि लैंसडौन चिकित्सालय को अग्रणी बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment