अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई: अवैध मेडिकल स्टोरों पर पुलिस–स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 12 दुकानें सील

On: December 11, 2025 5:11 AM
Follow Us:

हरिद्वार में बुधवार को पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई की खबर क्षेत्र में फैलते ही गैरकानूनी तरीके से काम कर रहे कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जल्दबाजी में अपने प्रतिष्ठान बंद करके मौके से फरार हो गए।

सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में लंबे समय से बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोरों के संचालन, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और बिना बिल के व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक छापेमारी की, जिसमें 12 मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं और सभी दुकानों को तत्काल सील कर दिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि इलाके में कई मेडिकल स्टोर नियमों की भारी अनदेखी कर रहे थे। टीम के पहुंचते ही कई संचालक दुकानें बंद कर भाग गए, लेकिन कई प्रतिष्ठानों की जांच में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी, प्रतिबंधित व बिना बिल की दवाएं और अन्य अनियमितताएं सामने आईं।

विभाग द्वारा सील किए गए मेडिकल स्टोरों के स्टॉक और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि जिले में संचालित सभी मेडिकल स्टोर नियमों के दायरे में काम करें और कोई भी अवैध रूप से दवा कारोबार न कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment