उत्तराखंड: पंचकेदार की गद्दीस्थली ओंकारेश्वर मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ शीतकालीन यात्रा की शुरुआत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पंचकेदार की गद्दीस्थली ओंकारेश्वर मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ शीतकालीन यात्रा की शुरुआत

On: December 4, 2025 10:01 AM
Follow Us:

कलश यात्रा में झलकी सांस्कृतिक परंपराएँ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में गुरुवार को मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ हुआ। परंपरा के अनुरूप जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिला मंगल दल, युवा मंगल दल के सदस्य तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की अद्भुत झलक देखने को मिली। मार्ग भर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिर पहुँचने के बाद केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बदरी–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ओंकारेश्वर महादेव के समक्ष पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वे भगवान ओंकारेश्वर से पूरे क्षेत्र और राज्य की खुशहाली की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर आकर इस यात्रा की शुरुआत कर चुके थे, और इस बार भी उतने ही उत्साह एवं पारंपरिक भव्यता के साथ यात्रा प्रारंभ की गई है। उम्मीद जताई गई कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होगी।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के सुचारू संचालन हेतु सड़क, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व में ही दुरुस्त कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया कि यह मंदिर पंचकेदारों की गद्दी स्थली है, और यहां दर्शन करने से केदारनाथ धाम के दर्शन का ही फल प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं के लिए यह समय अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment