अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 दिसंबर से बदलेंगे मौसम के तेवर, ठंड बढ़ेगी, बारिश–बर्फबारी के आसार

On: December 4, 2025 3:26 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। फिलहाल पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला जमने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक 5 दिसंबर से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज़ बदलने वाला है।
पूर्वानुमान के अनुसार 5 दिसंबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने के संकेत हैं। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ी बर्फबारी देखी जा सकती है। इससे जहां तापमान में गिरावट दर्ज होगी, वहीं लगातार चल रही सूखी ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिसंबर को पूरा प्रदेश शुष्क रहेगा, हालांकि पहाड़ी ज़िलों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड में और इजाफा होगा। इसके अगले दिन यानी 5 दिसंबर को होने वाली बारिश–बर्फबारी के बाद 6 दिसंबर को मौसम फिर साफ रहने का अनुमान है।
लेकिन यह सुधार ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं, क्योंकि 7 और 8 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ों में दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान तो निश्चित रूप से नीचे जाएगा, लेकिन सूखी ठंड की तुलना में यह मौसम स्वास्थ्य के लिए थोड़ा राहत भरा साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment