अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में बैंकों को दी धमकी, लोन माफ न करने पर आगजनी और लूट की चेतावनी

On: October 6, 2025 10:25 AM
Follow Us:

पर्यटन नगरी मसूरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर स्थानीय बैंकों को लूटने और आग लगाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मसूरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा को ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें मसूरी के सभी नागरिकों के लोन माफ करने की मांग की गई है।

ईमेल में चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बैंकों में आगजनी और लूटपाट की जाएगी। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस धमकी भरे मेल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नामों का भी उल्लेख किया गया है। मेल में खुद को “शहर का दबंग नेता” बताते हुए इन तीनों के नाम से धमकी भेजी गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सचिन शाह ने मसूरी पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी है और बैंक एवं कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा ने कहा कि यह मेल आईडी पूरी तरह फर्जी है और किसी शरारती तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साइबर सेल और आईटी टीम को भी जांच में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व जो शहर के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द इस प्रकरण का खुलासा करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment