अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

काशीपुर में जुलूस के समय हंगामा, अलीखां इलाके में उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी पर किया पथराव

On: September 22, 2025 4:42 AM
Follow Us:

जुलूस के दौरान तनाव

रविवार देर शाम काशीपुर के मोहल्ला अलीखां में उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए जब मुस्लिम समाज के कुछ युवक बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस के दौरान युवक “आई लव मोहम्मद” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे और प्रदर्शन का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस डायल 112 पर सूचना दी।

पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

सूचना पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची तो अचानक भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन का आगे का शीशा टूट गया। जब पुलिस ने स्थिति शांत कराने का प्रयास किया तो झड़प की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि इसमें एक सिपाही घायल भी हुआ है।

भारी पुलिस बल की तैनाती

स्थिति बिगड़ने पर तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद जुलूस को रोका गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और जांच-पड़ताल जारी है।

एसपी अभय प्रताप सिंह ने संभाला कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुंडा और जसपुर थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। स्वयं एसपी अभय प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण की कमान अपने हाथों में ली। देर रात तक पुलिस ने इलाके में दबिशें दीं और 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया।

आपत्तिजनक नारेबाजी की जांच

सूत्रों के मुताबिक, जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे, जिसकी जांच में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जिनकी संलिप्तता सामने आ रही है, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

मुख्य साजिशकर्ता की पहचान

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का मुख्य साजिशकर्ता नदीम अख्तर है। जांच और फुटेज से यह साफ हुआ है कि उसी ने युवकों को भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने नदीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अन्य उपद्रवियों की भी पहचान की जा रही है और पूछताछ जारी है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए अलीखां समेत सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई होगी और माहौल बिगाड़ने वालों को हर हाल में जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढें- मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, गोली मारने की भी चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment