अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड में दबंगों ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट ,दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 1.25 लाख रुपये की लूटपाट

On: September 13, 2025 2:20 PM
Follow Us:

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित किरसाली पेट्रोल पंप पर दबंगों ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि करीब 10 से 15 दबंगों ने पेट्रोल पंप पर आए और गाली-गलौज करते हुए पंप के कर्मचारियों और स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। पंप मैनेजर धर्मवीर पाचाल ने बताया कि आरोपितों ने बिना किसी कारण वाजिब बहस के पंप कर्मचारियों को दौड़ाते हुए पीटा और पंप पर जमा दिनभर की कमाई 1.25 लाख रुपये लूट लिए।

घटना के दौरान पंप पर मौजूद स्टाफ सदमे में आ गया। पीड़ित मैनेजर ने बताया कि दबंगों का आक्रोश केवल यहीं तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने पेट्रोल पंप स्टाफ के घर में भी धावा बोल दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त किया गया। इतना ही नहीं, मैनेजर की पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी।

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने विशेष रूप से यह भी धमकी दी कि यदि पेट्रोल पंप के संचालक उनके मनमाने आदेशों के अनुसार कार्य नहीं करेंगे तो वे पंप को बंद कराने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। धर्मवीर पाचाल ने इस आपराधिक कृत्य की गंभीरता को देखते हुए राजपुर थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। प्रशासन ने भी मामले पर ध्यान देते हुए कहा है कि जल्द ही दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय लोग भी इस हिंसक घटना को लेकर आक्रोशित हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारी फिलहाल सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन वे इस घटना से मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान हैं।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए 146.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment