अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून नगर निगम में पहली बार लागू हुआ बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम, सुबह 10 बजे तक जरूरी होगी उपस्थिति

On: September 6, 2025 7:52 AM
Follow Us:

देहरादून नगर निगम ने कार्यालय और फील्ड कर्मचारियों की उपस्थिति सटीक रूप से सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की है। इसके तहत कार्यालय कर्मचारी सुबह 10 बजे तक बायोमेट्रिक मशीन में अपनी हाजिरी अनिवार्य रूप से लगाएँगे, जबकि शाम 5 बजे से पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित समय पर हाजिरी न लगाने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। यह व्यवस्था खासतौर पर हाउस टैक्स, भूमि और एकाउंट्स अनुभाग में लागू की गई है।

नगर निगम ने यह कदम लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिसमें बताया गया था कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुँचते और दोपहर के बाद हाजिरी लगाकर काम से बचते थे। कुछ कर्मचारी तो रजिस्टर में सुबह का समय दर्ज करके हाजिरी लगाते थे, जिससे जनता को सरकारी कार्य करवाने में परेशानी हो रही थी।

फील्ड स्टाफ के लिए भी सख्त नियम लागू

फील्ड स्टाफ के लिए भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। कर निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र और नाला गैंग कर्मियों को ड्यूटी पर आने और जाने का समय रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें यह भी बताना होगा कि दिनभर में कौन-कौन से कार्य किए गए। यह नया सिस्टम कामकाज में पारदर्शिता लाने और जनता को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment