अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो लाख की चेन समेत आरोपी गिरफ्तार

On: August 8, 2025 1:18 PM
Follow Us:

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की गई दो लाख की चेन समेत गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को जोगीवाला निवासी वादी जे.एस. असवाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक उनकी ज्वेलरी शॉप में चेन देखने के बहाने आया और मौका मिलते ही करीब दो लाख रुपये की एक पीली धातु की चेन लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

लगातार प्रयासों के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेहरू ग्राम मजार के पास से एक युवक कुशाग्र बिष्ट पुत्र राजेश बिष्ट (उम्र 20 वर्ष), निवासी पुष्प विहार, नथुवावाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई चेन और स्कूटी (UK-07-FK-5870) बरामद की गई, जिसे उसने घटना के दौरान प्रयोग किया था।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह चोरी की थी। वह चेन को किसी स्थानीय ज्वेलर को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: कुशाग्र बिष्ट

पिता का नाम: राजेश बिष्ट

निवासी: पुष्प विहार लेन नंबर 2, नथुवावाला, थाना रायपुर

उम्र: 20 वर्ष

बरामदगी:

चोरी की गई पीली धातु की चेन (अनुमानित मूल्य ₹2,00,000)

घटना में प्रयुक्त स्कूटी – UK-07-FK-5870

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उपनिरीक्षक सुनील नेगी, चौकी प्रभारी जोगीवाला

हेड कांस्टेबल सोबन राणा

कांस्टेबल विपिन सेमवाल

कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी

कांस्टेबल हर्षवर्धन

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक सुरागरसी के चलते यह मामला 12 घंटे में सुलझा लिया गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढें- रामनगर में स्कूल में बनी मजार पर प्रशासन का एक्शन, जेसीबी से कराया गया ध्वस्तीकरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun VIP Number Auction: 13.91 लाख में बिका ‘0001’, दून में फैंसी नंबरों के टूटे सभी रिकॉर्ड

​Miss Universe India 2026: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, जयपुर में रचा इतिहास

Bageshwar heavy rainfall causing road blockage and landslides near Saryu river

​Bageshwar Heavy Rainfall: झमाझम बारिश से जनजीवन बेहाल, कई मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात ठप

Kedarnath Power Supply 33 KV overhead power transmission line project Sonprayag to Kedarnath Dham

​उत्तराखंड: केदारनाथ धाम को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली, सोनप्रयाग से मंदिर तक 33 केवी डबल सर्किट लाइन प्रोजेक्ट को UERC की हरी झंडी

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Dehradun Traffic Plan route diversion map for Tapkeshwar Mahadev and Barawafat Shobhayatra

​देहरादून में टपकेश्वर महादेव और बारावफात शोभायात्रा कल: सुबह 8 बजे से बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Leave a Comment