अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आज उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, रेड अलर्ट जारी — केदारनाथ यात्रा रोकी गई, स्कूल बंद

On: August 7, 2025 6:56 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले 18 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें केदारनाथ और मद्महेश्वर की यात्रा दो दिन के लिए रोक दी गई है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ घंटों तक आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 222.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से कहीं अधिक है। वहीं, उत्तरकाशी और पौड़ी में सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से बंद

प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ और मद्महेश्वर की यात्रा अगले 48 घंटों के लिए स्थगित कर दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक के सभी पड़ावों पर अधिकारी तैनात किए गए हैं।
यात्रियों से अगले दो दिन तक पैदल मार्ग पर आवाजाही न करने की अपील की गई है। बुधवार को भी मौसम खराब रहने के कारण यात्रा को रोक दिया गया था।

फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद

वन विभाग ने फूलों की घाटी को अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार को करीब 150 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।
नंदादेवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार को घाटी दोबारा खोली जाए या नहीं, इस पर निर्णय मौसम के आधार पर लिया जाएगा।

यह भी पढें- Uttarkashi Flood Update: धराली आपदा के बाद राहत-बचाव ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 6 की मौत, कई लापता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment