अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“सीएम धामी का भरोसा: बहन-बेटियों को हो कोई परेशानी तो सीधे मेरे कार्यालय से करें संपर्क”

On: August 3, 2025 5:40 PM
Follow Us:

गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मौके पर वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के नाते बहनों के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि राज्य सरकार जल्द ही ‘जल सखी योजना’ शुरू करने जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी को कोई परेशानी हो, तो वह बेझिझक उनके कार्यालय से संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि एक भाई के रूप में उनका दायित्व है कि वह हर बहन की समस्या का समाधान कर सके।

धामी ने यह भी बताया कि पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की योजना है। जल कनेक्शन, बिल वितरण, वसूली और रखरखाव जैसे कार्य आउटसोर्स के माध्यम से इन समूहों को दिए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन जैसी कुप्रथाओं का अंत हुआ है, शौचालय और आवास योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, मातृत्व अवकाश बढ़ाया गया है और बेटियों के लिए सेना व सैनिक स्कूलों के रास्ते खोले गए हैं।

रक्षाबंधन को सामाजिक उत्सव के रूप में मनाना प्रशंसनीय: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रक्षाबंधन को पारिवारिक से सामाजिक पर्व के रूप में मनाने को एक सुंदर पहल बताया। उन्होंने कहा कि समाज में हर महिला की रक्षा केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। शेखावत ने यह भी कहा कि पहले महिलाओं के नाम पर योजनाएं केवल खानापूर्ति होती थीं, लेकिन अब ये योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं।

घोड़ा प्रकरण का जिक्र कर भावुक हुए मंत्री गणेश जोशी

समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी घोड़ा प्रकरण को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया था, लेकिन बहनों के आशीर्वाद से वह चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर सके।

व्यवस्थाएं रहीं लचर, ट्रैफिक रहा बाधित

गढ़ी कैंट में हुए इस भव्य समारोह में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुख्ता इंतजाम न होने से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढें- Uttarakhand :10 हजार राशन कार्ड हुए रद्द, कही आपका नाम तो नही शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment