अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: रामनगर में अवैध मजारों पर कार्रवाई तेज़, तीन रिसॉर्ट में बनी मजारें ध्वस्त

On: August 2, 2025 9:54 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध मजारों के विरुद्ध चल रही मुहिम लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासन ने तीन रिसॉर्ट परिसरों के भीतर बनी मजारों को हटाने की कार्रवाई की। यह कदम संबंधित रिसॉर्ट मालिकों के अनुरोध पर उठाया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल के सहयोग से करीब चार से पांच घंटे तक चली कार्रवाई में ढेला और ढिकुली क्षेत्र के रिसॉर्ट परिसरों से तीन मजारों को ध्वस्त किया।

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक रामनगर क्षेत्र में कुल आठ अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। बीते दिनों रेलवे की भूमि पर बनी एक मजार को भी हटाया गया था। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह खुलासा हुआ कि कुछ रिसॉर्ट परिसरों में भी मजारें बनाई गई हैं। इस सूचना के आधार पर प्रशासन ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।

शनिवार को की गई कार्रवाई में ढेला स्थित अशोक टाइगर ट्रेल और कार्बेट व्यू रिसॉर्ट, तथा ढिकुली स्थित ला पर्ल रिसॉर्ट के परिसरों से मजारें हटाई गईं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि ये मजारें रिसॉर्ट के अंदर ही बनी थीं और वहां किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही नहीं हो रही थी। प्रशासन ने रिसॉर्ट संचालकों से संवाद कर उनकी सहमति के साथ मजारों को हटाया।

इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई थी। कार्रवाई के दौरान कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद युनूस, गिरिजा पुलिस चौकी के इंचार्ज गगनदीप, और पीरूमदारा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुनील धानिक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानूनी कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढें- विवादित वीडियो के बाद यूट्यूबर पायल मलिक ने हरिद्वार में मांगी माफी, मां दक्षिण काली के दरबार में किया प्रायश्चित – जानिए पूरा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment