अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime: नशे में धुत पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, मौत के बाद भी शव पर करता रहा हमला

On: July 30, 2025 9:46 AM
Follow Us:

झूलाघाट (पिथौरागढ़): झूलाघाट कस्बे के समीप स्थित कानड़ी गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। नशे की लत में डूबे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वह पत्नी के शव पर धारदार हथियार से वार करता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है, जब गांव निवासी 37 वर्षीय गंभीर चंद उर्फ गणेश चंद ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी 25 वर्षीय पत्नी कमला चंद पर धारदार हथियार बड्याट से हमला कर दिया। हमले में कमला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद गंभीर चंद अपने दो वर्षीय बेटे किट्टू को लेकर पड़ोसी ललित चंद के घर पहुंचा। जब पड़ोसी उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए और उसके साथ घर तक गए, तो देखा कि वह मृत शरीर पर दोबारा वार कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी झूलाघाट स्थित एक गैस एजेंसी में कार्यरत था और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से चरस का आदी था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गणेश अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। इस हिंसा से परेशान होकर कमला कुछ समय पहले नेपाल स्थित अपने मायके चली गई थी और वहां करीब पांच महीने तक रही। मृतका के चाचा भानी चंद ने बताया कि कमला ने पिता को बताया था कि उसका पति चरस पीकर आपा खो बैठता है और हिंसक हो जाता है। ससुराल पक्ष ने समझा-बुझाकर कमला को वापस भेजवाया, लेकिन उसके साथ एक बार फिर बर्बरता की गई।

कमला का मायका नेपाल के बैतड़ी जिले के जरगौ गांव में है। जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे भारत रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे झूलाघाट क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि नशे की लत किसी को इतना अमानवीय बना सकती है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही, स्थानीय लोग प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई और नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे कल होंगे घोषित, 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत पर खुलेगा पर्दा, वेबसाइट पर भी मिलेंगे परिणाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment