अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे कल होंगे घोषित, 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत पर खुलेगा पर्दा, वेबसाइट पर भी मिलेंगे परिणाम

On: July 30, 2025 7:07 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके हैं और अब 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 31 जुलाई को मतगणना के साथ सामने आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना केंद्र तय कर दिए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार चुनाव परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आमजन और प्रत्याशी घर बैठे नतीजों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

दूसरे चरण का मतदान प्रदेश के 40 विकासखंडों में 29 जुलाई को हुआ, जिसमें पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 65.50 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.50 प्रतिशत रही। यह आंकड़े महिला मतदाताओं की जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता को दर्शाते हैं।

सुबह 8 बजे से शाम तक चले मतदान में कुल 4,709 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दूसरे चरण के लिए कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे, जिन्होंने अपने-अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट डाले। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व पुलिस ने लगातार निगरानी बनाए रखी।

अब सभी की निगाहें 31 जुलाई पर टिकी हैं, जब पंचायत चुनाव के विजेता सामने आएंगे और राज्य के ग्रामीण नेतृत्व का नया स्वरूप तय होगा।

यह भी पढें- Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाईवे पर सेना के जवानों से भरी बस पलटी, नौ सैनिक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment