अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

On: July 28, 2025 3:45 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआई) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि सावन के इस पवित्र माह में कम से कम एक पौधा अपनी माता के नाम से अवश्य लगाएं। उन्होंने इसे प्रकृति के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का एक भावनात्मक व पर्यावरणीय प्रयास बताया।

हरेला पर्व पर लगा पर्यावरण संरक्षण का रिकॉर्ड: 8 लाख से अधिक पौधे रोपे

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत वर्ष हुई थी, और इस वर्ष भी पूरे देश में इसे बड़े उत्साह के साथ अपनाया गया है। उत्तराखंड में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत हरेला पर्व के अवसर पर की गई, जिसमें एक ही दिन में 8,13,000 पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रकृति संरक्षण हमारा संकल्प है और उत्तराखंड की देवभूमि इस अभियान की अगुवाई कर रही है।”

उन्होंने बताया कि यह अभियान राज्यभर में एक महीने तक चलेगा, जिसमें सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

मनसा देवी हादसे पर संवेदना, धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने कई आवश्यक कदम उठाए हैं।

धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और तीर्थ यात्रियों की ‘केयरिंग कैपेसिटी’ के अनुसार प्रवेश प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर ये व्यवस्थाएं सख्ती से लागू की जाएंगी।

अवैध अतिक्रमण पर सख्ती: अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश

शहरी क्षेत्रों में फैलते अवैध अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अतिक्रमण की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, दायित्वधारी दिनेश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, एफटीआई निदेशक तेजस्विनी अरविंद पाटिल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पूर्व महापौर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, मजहर नईम नवाब, हुकुम सिंह कुंवर समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- Uttarakhand: बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा का फर्जी दावा, वीडियो वायरल होने पर बीकेटीसी ने की पुलिस में शिकायत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment