Uttarakhand: बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा का फर्जी दावा, वीडियो वायरल होने पर बीकेटीसी ने की पुलिस में शिकायत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा का फर्जी दावा, वीडियो वायरल होने पर बीकेटीसी ने की पुलिस में शिकायत

On: July 28, 2025 11:30 AM
Follow Us:

बदरीनाथ धाम से जुड़ा एक गंभीर फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के लोगो का दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन पूजा कराने का दावा किया जा रहा है। इस संदर्भ में मंदिर समिति ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बीकेटीसी के नाम और लोगो का प्रयोग करते हुए दावा कर रहा है कि श्रद्धालु अगर राशि भेजें तो उनके नाम से बदरीनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा कराई जाएगी। यह वीडियो सामने आने के बाद मंदिर समिति में हड़कंप मच गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मामले की पुष्टि करते हुए समिति के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट ने बताया कि जब इस फर्जी वीडियो की जानकारी मिली, तो समिति ने तत्काल बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदरीनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा की कोई व्यवस्था नहीं है, केवल पूजाओं के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसका मतलब है कि श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से पूजा के लिए स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मंदिर परिसर में स्वयं उपस्थित होकर ही पूजा में भाग लेना होता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाला है। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच अब पुलिस के आईटी सेल द्वारा की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग हैं और यह अभियान कहां से संचालित हो रहा है।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने जानकारी दी कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है और ऑनलाइन पूजा के नाम पर लोगों को ठगने के इस मामले में गहन जांच चल रही है।

समिति ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों और बीकेटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही सेवा या बुकिंग करें तथा किसी भी अनधिकृत दावे या प्रचार से सावधान रहें।

यह भी पढें- Mansa Devi Stampede: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर दुरुस्त हों व्यवस्थाएं, सीएम धामी ने हादसे के बाद दिए सख्त निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment