हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ में 8 की मौत, सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात

हरिद्वार में रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय भारी भीड़ के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। इस अफरा-तफरी में कई लोग बुरी तरह कुचल गए।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है, वहीं 23 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. वकील (उम्र 45 वर्ष)
  2. आरुष (उम्र 6 वर्ष), रामपुर मुरादाबाद
  3. विशाल (उम्र 19 वर्ष)
  4. विपिन (उम्र 18 वर्ष)
  5. शांति (उम्र 60 वर्ष)
  6. रामभरोसे (उम्र 65 वर्ष)
  7. अज्ञात युवक (उम्र लगभग 19 वर्ष)
  8. विक्की (उम्र 25 वर्ष)

यह हादसा प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढें- Uttarakhand News: राज्यपाल ने सेना के पर्वतारोहियों और एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित, बोले- यह सम्मान पूरे देश का गौरव

Leave a Comment