"कांवड़ यात्रा खत्म होते ही दोबारा खुला दून-दिल्ली मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“कांवड़ यात्रा खत्म होते ही दोबारा खुला दून-दिल्ली मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस”

On: July 24, 2025 8:15 AM
Follow Us:

देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते 11 जुलाई से बदले गए दून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात से यातायात फिर से सामान्य कर दिया गया है। अब परिवहन निगम की बसें और निजी वाहन पुनः रुड़की–मुजफ्फरनगर–मेरठ–गाजियाबाद मार्ग से दिल्ली की ओर जा सकेंगे, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

शुरुआत में बसों को यमुनानगर–करनाल होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा था, लेकिन कांवड़ यात्रा की समाप्ति के बाद जैसे-जैसे भीड़ कम हुई, बुधवार शाम सात बजे के बाद मेरठ मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद रात से ही बसों को उनके पूर्व निर्धारित मार्गों पर चलाया जाने लगा। अब गुरुवार सुबह से सभी बसें इसी नियमित रूट से दिल्ली जाएंगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस-प्रशासन ने बुधवार देर शाम तक भारी वाहनों को मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। भीड़ घटते ही यातायात बहाल कर दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

किराया बढ़ोतरी भी की गई वापस

मार्ग सामान्य होने के साथ परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी रूप से बढ़ाए गए किराए को भी वापस ले लिया है। इससे यात्रियों को आर्थिक राहत भी मिली है।

दून-हल्द्वानी और मुरादाबाद रूट भी शुरू

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि दून से हल्द्वानी, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाने वाले मार्ग भी अब पूरी तरह से सुचारु हो गए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते इन मार्गों पर भी बसों को देवबंद–मुजफ्फरनगर–जानसठ जैसे वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा था, लेकिन अब सभी बसें अपने निर्धारित मार्गों पर लौट चुकी हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड को मिलेगा पहला ईको विलेज, निर्माण के लिए भेजा गया 5 करोड़ का प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment