अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन ग्राम बनाएगी सरकार, पर्यटन मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश

On: July 22, 2025 8:39 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन गांव के रूप में विकसित करने जा रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग जिले में स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को “वेदिक टूरिज्म विलेज” घोषित करने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए हैं। त्रियुगीनारायण वही स्थान है जहां भगवान शिव और माता पार्वती का पौराणिक विवाह हुआ था। इसे वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से पहचान मिल रही है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, कैंपिंग प्रशिक्षण की योजना

मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन और ट्रैकिंग रूट्स पर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत युवाओं के समूह बनाकर उन्हें कैंपिंग व टूरिज्म से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे ताकि वे क्षेत्रीय स्तर पर स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

केदारखंड मंदिर मिशन का मास्टर प्लान मानसखंड की तर्ज पर

पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए कि “केदारखंड मंदिर मिशन” का मास्टर प्लान “मानसखंड मंदिर माला मिशन” की तर्ज पर तैयार किया जाए। इसके अंतर्गत धार्मिक और पौराणिक महत्व के मंदिरों का सौंदर्यीकरण व अवस्थापना विकास किया जाएगा।

नंदा राजजात यात्रा की तैयारी शुरू, चारधाम यात्रा लिम्का बुक में दर्ज कराने की योजना

मंत्री ने अधिकारियों को अगले वर्ष होने वाली नंदा राजजात यात्रा की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुरुड़ को यात्रा के एक पड़ाव के रूप में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए अभी से प्रचार-प्रसार शुरू किया जाए।
चारधाम यात्रा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

अवैध होटल-रिसॉर्ट पर कार्रवाई और ईवी चार्जिंग की सुविधा

राज्य में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल और रिसॉर्ट्स के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कुमाऊं मंडल के सभी पर्यटक आवास गृहों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यावरण अनुकूल यात्रा को बढ़ावा मिल सके।

48,676 लाख की योजनाओं को स्वीकृति, धार्मिक स्थलों का होगा विकास

पर्यटन विकास के लिए सरकार ने 48,676 लाख रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है।

महासू देवता हनोल में 2246.76 लाख की लागत से VIP लाउंज, धर्मशाला, यज्ञशाला, दुकानें और पवेलियन समेत 10 से अधिक निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 28 मंदिरों को चुना गया है। पहले चरण में 16 मंदिरों के विकास के लिए 51.14 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

कैंची धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 40.81 करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

वेड इन उत्तराखंड-2025 प्रोजेक्ट से बढ़ेगा डेस्टिनेशन वेडिंग पर्यटन

डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए “वेड इन उत्तराखंड-2025” नामक प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। इसके अंतर्गत थानों (टिहरी), त्रियुगीनारायण और ऋषिकेश में अवस्थापना विकास की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

केंद्र सरकार की चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत भी 17.59 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढें- Dehradun News: ऋण बीमा के बावजूद विधवा का घर कब्जे में, डीएम की कार्रवाई से फाइनेंस कंपनी सील, एजेंटों में हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment