अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: पिता ने बेटी को गंगनहर में धक्का देकर की हत्या, आरोपी हिरासत में, युवती की तलाश जारी

On: July 20, 2025 8:54 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिडकुल क्षेत्र के ढालूवाला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित पिता का नाम प्रदीप धीमान है, जो थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उसने किसी विवाद के चलते अपनी बेटी प्राची को गंगनहर में धक्का दे दिया और मौके से फरार होने की कोशिश की। हालांकि, घटनास्थल के पास ही मौजूद पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद से युवती प्राची का कोई सुराग नहीं मिला है। देर रात से लेकर रविवार सुबह तक जल पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा गंगनहर में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस जघन्य अपराध के पीछे कारण क्या था। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी, जिसने इस अमानवीय कृत्य पर आक्रोश जताया।

फिलहाल, युवती की तलाश जारी है और पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह भी पढें- उत्तराखंड के लोकगायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस पूछताछ के लिए लाई पटेलनगर कोतवाली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment