अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

On: June 20, 2025 6:13 AM
Follow Us:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की शाम तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर एयरपोर्ट पर कई गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी।

देहरादून पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में एक भव्य एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के लिए क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के समारोह में भाग लेंगी, जहां वह विजिटर फैसिलिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया और स्मृति वस्त्र केंद्र (सोविनियर शॉप) जैसी जनसुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन वह राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू 20 जून को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुअल डिसएबिलिटीज (NIEPVD) का भी दौरा करेंगी। यहां वह विशेष रूप से तैयार की गई प्रदर्शनी, मॉडल साइंस लैब का निरीक्षण करेंगी और दृष्टिबाधित छात्रों से संवाद करेंगी। शाम को वह राजभवन, नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ पर आधारित विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन करेंगी।

अपने दौरे के अंतिम दिन यानी 21 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेंगी। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। यह दौरा राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, डाट काली मंदिर के पास दो कारों की टक्कर में एक की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment