अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

क्लेमेनटाउन में अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू, 17 भवनों पर लगे लाल निशान, दो सप्ताह की मोहलत

On: June 19, 2025 6:33 AM
Follow Us:

देहरादून के क्लेमेनटाउन छावनी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर अब प्रशासन का डंडा चलने वाला है। छावनी बोर्ड ने द्वारिकापुरी कॉलोनी में 17 अवैध आवासीय भवनों को चिह्नित करते हुए उन पर लाल निशान लगा दिए हैं। इन भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर स्वयं निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं और कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। बीते बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसमें बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण से हो रहे राजस्व नुकसान और अतिक्रमण पर चिंता जताई गई। अब बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए सीधी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।

बुधवार को कैंट बोर्ड की टीम ने मोरोवाला क्षेत्र में बिंदाल नदी के पास स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन और बने हुए अवैध भवनों को चिन्हित किया। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि तय समय सीमा में निर्माण नहीं हटाया गया तो भवनों को न सिर्फ ध्वस्त किया जाएगा बल्कि बुलडोजर की लागत भी संबंधित मालिकों से वसूली जाएगी।

जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में चानचक, मोथरोवाला, दौड़वाला, छोटा भारुवाला और इंद्रपुरी जैसे क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर अंतिम नोटिस पहले ही भेजे जा चुके हैं, जिनमें लक्ष्मण चौक निवासी सुशील कुमार अग्रवाल और छोटा भारुवाला निवासी अख्तरी बेगम शामिल हैं। अब इन क्षेत्रों में किसी भी समय बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 19 से 21 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आईआईटी खड़गपुर का अटल बिहारी वाजपेयी हॉल और बाहर तैनात पुलिस बल |

आईआईटी खड़गपुर फिर शर्मसार: 8वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, 16 महीनों में 8वीं संदिग्ध घटना ने खड़े किए सवाल

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment