अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

130 किमी तक नशे में भगाई बस, तीन घंटे तक तीर्थयात्रियों की सांसें अटकी रहीं,पुलिस ने नगुण बैरियर पर किया गिरफ्तार

On: May 26, 2025 4:38 PM
Follow Us:

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा मार्ग पर एक बार फिर तीर्थयात्रियों की जान खतरे में डालने वाला मामला सामने आया है। ऋषिकेश से गंगोत्री धाम जा रही एक बस का चालक शराब के नशे में धुत पाया गया। यह बस झारखंड से आए 27 तीर्थयात्रियों को लेकर निकली थी, और चालक ने करीब 130 किलोमीटर तक यात्रियों की जान जोखिम में डाले रखी। गनीमत रही कि उत्तरकाशी के प्रवेश द्वार नगुण बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

धरासू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, झारखंड से आए श्रद्धालुओं का दल रविवार को ऋषिकेश पहुंचा था। रात विश्राम के बाद सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे वह गंगोत्री के लिए रवाना हुआ। बस चालक सुभाष मौर्य, निवासी बगसर शक्ति फार्म, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर), शराब के नशे में था। जब बस सुबह 7:30 बजे के करीब नगुण बैरियर पहुंची, तो पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ। एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और बस को सीज कर दिया। साथ ही ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर तीर्थयात्रियों के लिए दूसरी बस का इंतज़ाम कराया गया। यात्रियों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार और असंतुलित ढंग से बस चला रहा था, जिससे वे लगातार डर के साये में सफर कर रहे थे।

दो दिन पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इसी शुक्रवार को भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास एक और शराबी चालक ने बस पलटा दी थी। उस बस में मध्य प्रदेश से आए 41 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें 21 लोग घायल हो गए थे। सौभाग्य से बस क्रैश बैरियर से टकरा गई और खाई में गिरने से बच गई, नहीं तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी।

इन लगातार हो रहे मामलों के बाद पुलिस ने यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान को और सख्त कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन तीर्थयात्रियों से अपील कर रहा है कि यात्रा से पहले वाहन और चालक की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

यह भी पढें- मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने देहरादून में ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, समन्वय पर दिया विशेष बल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment