Chardham Yatra: गंगोत्री मार्ग पर बड़ा हादसा, मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी; चालक पर नशे में ड्राइविंग का आरोप - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chardham Yatra: गंगोत्री मार्ग पर बड़ा हादसा, मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी; चालक पर नशे में ड्राइविंग का आरोप

On: May 23, 2025 7:13 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी – गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी धरासू के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्यप्रदेश से आए 41 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के वक्त बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई दी।

हादसे में 27 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा भेजकर इलाज मुहैया कराया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मौके पर मौजूद यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक शराब के नशे में था और सफर के दौरान लगातार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। यात्रियों ने कई बार चालक को बस की गति धीमी करने और सावधानी बरतने की अपील की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। लगभग 30 किलोमीटर के सफर में तीर्थयात्रियों को लगातार डर का सामना करना पड़ा और आखिरकार एक तीव्र मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस भयावह अनुभव के बाद तीर्थयात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा रद्द कर दी है। सभी अब वापस लौटने का फैसला कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढें-मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर, नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठकों में उठाएंगे उत्तराखंड के अहम मुद्दे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के विवाद में ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

​Kainchi Dham Registration: नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, चारधाम की तर्ज पर बनेगा मोबाइल ऐप

​Dehradun Triple Murder Case: रायपुर में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

​Roorkee Incident: किराए के विवाद में सड़क पर भिड़ीं मकान मालकिन और किराएदार, हाथापाई के दौरान नाले में गिरीं

​Anurag Dobhal Arrested: देहरादून में बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल तीन साथियों समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

UK Weather Today: अक्टूबर में फिर बिगड़े मौसम के मिजाज, उत्तराखंड के 8 जिलों में आफत का अलर्ट

Leave a Comment