अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

NO MORE का युग शुरू: मोदी की सबसे सशक्त स्पीच और भारत की नई राह

On: May 13, 2025 5:41 AM
Follow Us:

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जब शांति का प्रतीक बुद्ध मुस्कुरा रहे थे, उसी दिन भारत ने भी एक नई ‘युद्ध नीति’ का ऐलान कर दुनिया को संदेश दिया—शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन अब चुप रहना हमारी नीति नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 22 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में साफ कर दिया कि अब भारत आतंक पर मूकदर्शक नहीं रहेगा। “आतंक पर प्रहार अब न्यू नॉर्मल है”—इस एक वाक्य ने भारत की नई सैन्य दृष्टि की नींव रख दी।

प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश था कि भारत अब सबूतों के साथ दुनिया के दरवाज़े खटखटाने के युग को पीछे छोड़ चुका है। अब जख्म मिलने पर इलाज भी तुरंत और अपने तरीके से होगा। अमेरिका सहित अन्य ताकतवर देशों को भी यह चेतावनी दी गई कि भारत को किसी विदेशी डॉक्टर की ज़रूरत नहीं—जख्म हमारा है, इलाज भी हम करेंगे। यह वक्तव्य पाकिस्तान को ही नहीं, पूरी दुनिया को यह बताने के लिए था कि भारत अब रिएक्ट नहीं, प्री-एक्ट करेगा।

मोदी ने दूसरे महत्वपूर्ण बयान में कहा, “कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।” पाकिस्तान की आड़ में पल रहे आतंकी संगठनों को यह सीधी चेतावनी थी कि अब भारत सटीक और निर्णायक जवाब देगा। यह संकेत अमेरिका को भी था, जिसने अतीत में पाकिस्तान के परमाणु शक्ति होने की दुहाई दी थी। भारत ने साफ कर दिया कि वह आतंकवाद को सरकार और आतंकी संगठनों में फर्क किए बिना देखेगा।

जिस तरह 1974 में पोखरण परीक्षण के दौरान ‘बुद्ध मुस्कुराए’ थे, उसी तरह 2025 की बुद्ध पूर्णिमा पर एक और निर्णायक मोड़ आया। भारत ने फिर से यह स्पष्ट किया कि युद्ध हो या शांति, दोनों में नेतृत्व उसकी ताकत है। यह एक ऐसा ऐलान था जो इतिहास में दर्ज किया जाएगा—शांति के लिए अगर युद्ध जरूरी हुआ, तो तारीख और वक्त अब भारत तय करेगा।

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के आरोपी आतंकी फरार, तलाश में जुटी पुलिस – 20 लाख का इनाम घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment