अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर डबल मर्डर: दुकान विवाद से भड़की फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, एसओजी सक्रिय

On: April 28, 2025 7:43 AM
Follow Us:

रुद्रपुर — गल्ला मंडी इलाके में दुकान के पुराने विवाद ने रविवार रात खूनी रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और गोलीबारी में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। वारदात के बाद पुलिस और एसओजी की टीमें सक्रिय होकर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

दुकान विवाद बना दुश्मनी की जड़

जानकारी के मुताबिक, ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह ने करीब पांच वर्ष पहले मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश सलूजा से गल्ला मंडी में एक दुकान किराए पर ली थी। बाद में अवधेश ने उक्त दुकान को 50 लाख रुपये के कर्ज के एवज में ग्रामीण बैंक में गिरवी रख दिया था। लोन नहीं चुका पाने के चलते बैंक ने दुकान की नीलामी कर दी। सितंबर 2024 में गुरमेज सिंह ने उक्त दुकान को नीलामी में 48 लाख रुपये में खरीद लिया था।

इसके बाद से अवधेश सलूजा गुरमेज सिंह से रंजिश पालने लगा था। दुकान पर कब्जा हासिल करने के लिए अवधेश ने कोर्ट का सहारा भी लिया, मगर कुछ दिन पहले कोर्ट ने उसका केस खारिज कर दिया। इसके चलते अवधेश में गहरी नाराजगी थी।

रात के अंधेरे में साजिश को अंजाम देने की कोशिश

रविवार देर रात करीब 2:12 बजे गुरमेज सिंह के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह के मोबाइल पर सूचना मिली कि दुकान के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ हो रही हैं। सुरेंद्र ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो देखा कि अवधेश सलूजा और उसका भाई दिनेश सलूजा जेसीबी मशीन से दुकान की दीवार तोड़ रहे थे। उनके साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 से अधिक लोग मौजूद थे।

पहुंचते ही कर दी गोलीबारी, मौके पर दो की मौत

हालात देखकर सुरेंद्र सिंह, अपने पिता गुरमेज सिंह और छोटे भाई 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में गुरमेज सिंह और मनप्रीत सिंह को गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

पुलिस और एसओजी ने शुरू की ताबड़तोड़ दबिश

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

यह वारदात न सिर्फ शहर में सनसनी फैलाने वाली रही, बल्कि व्यापारिक समुदाय में भी भारी आक्रोश का माहौल बन गया है। प्रशासन ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढें- Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए वेंचर फंड लॉन्च

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment