अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में धोखाधड़ी के आरोपी एलयूसीसी चेयरमैन दिनेश वारंट बी पर गिरफ्तार, बाराबंकी से देहरादून पहुंची पुलिस

On: April 24, 2025 3:17 PM
Follow Us:

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी के गंभीर मामलों में वांछित एलयूसीसी कंपनी के चेयरमैन दिनेश सिंह उर्फ डीके को बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) से वारंट बी पर गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने सभी मामलों में उसकी रिमांड को स्वीकृति दे दी।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी दिनेश के खिलाफ कोतवाली पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, ऋषिकेश, पटेल नगर, टिहरी गढ़वाल और सीबीसीआईडी में धोखाधड़ी से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट बी जारी किया गया था।

पुलिस पूछताछ में दिनेश सिंह ने स्वीकार किया कि वह एलयूसीसी कंपनी में चेयरमैन के पद पर कार्यरत था। उसने बताया कि उसने पहले से जेल जा चुके आरोपी उत्तम सिंह राजपूत, शबाब हुसैन, समीर अग्रवाल और परीक्षित पारसे के साथ मिलकर उत्तराखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में कंपनी की कई शाखाएं स्थापित की थीं।

मामले का मुख्य साजिशकर्ता और एलयूसीसी कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल फिलहाल दुबई में बताया जा रहा है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की संपत्तियों की जांच में जुट गई है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई करते हुए संपत्तियां सीज की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की जेल में बंद अन्य आरोपियों की रिमांड के लिए भी पुलिस प्रक्रिया में जुटी है और शीघ्र ही उन पर भी पूछताछ के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढें- देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में हुई मारपीट में व्यक्ति की मौत, लगातार विवादों में राजधानी के रिहैब सेंटर्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment