अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

On: April 24, 2025 9:57 AM
Follow Us:

हरिद्वार। गंगा स्नान के उद्देश्य से हरिद्वार पहुंचे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक होटल अलकनंदा के बाहर मुख्य मार्ग पर सुबह की सैर कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हेमचंद्र उप्रेती के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के चंपावत जिले के राकड़ी फुलारा गांव के निवासी थे। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब हेमचंद्र होटल अलकनंदा के पास सड़क किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढें- प्रधानमंत्री मोदी का सख्त संदेश: “भारत आतंकवाद के हर चेहरे को बेनकाब कर सज़ा देगा”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment