अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विकासनगर में तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को रौंदा, तीन की हालत नाजुक, कॉलेज से बाहर निकल रहे थे छात्र

On: April 23, 2025 9:58 AM
Follow Us:

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के पास छुट्टी के समय सड़क पार कर रहे छात्रों को रौंदती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे स्कूल के बाहर खड़े छात्रों से जा टकराया। हादसे के दौरान कार ने तीन अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल छात्रों को तत्काल पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आठ घायलों का इलाज धूलकोट स्थित अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि एक छात्र को झाझरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन छात्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने जानकारी दी कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment