अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सोना पहुँचा ₹1.02 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी भी ₹99,100 के पार

On: April 23, 2025 9:24 AM
Follow Us:

देहरादून। शहर में सोने-चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक आयोजनों की तैयारियों में जुटे लोगों की नींद उड़ा दी है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे ऊंची दरों में गिनी जा रही है। वहीं, चांदी का भाव भी घटने के बाद फिलहाल 99,100 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

इस अचानक बढ़ोतरी से आम खरीदार सकते में हैं। कई लोग जो अब तक दाम कम होने का इंतज़ार कर रहे थे, बाजार में आकर कीमतें सुनकर वापस लौट रहे हैं। ज्वेलर्स के अनुसार, जिन लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग करा ली थी, उन्हें तो राहत मिली है, लेकिन अब नए खरीदारों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

अक्षय तृतीया और शादी सीजन बना रहा दबाव
दून के सर्राफा व्यापारी बता रहे हैं कि अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) और विवाह सीजन के चलते बाजार में मांग बढ़ रही है, जिससे दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। देहरादून में करीब 1100 छोटे-बड़े ज्वेलर्स इस वक्त इन दोनों आयोजनों की तैयारियों में व्यस्त हैं।

एक अप्रैल को जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वहीं अब यह 1,02,000 रुपये तक पहुंच गई है। इसी अवधि में 23 कैरेट सोना 89,960 से बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,220 से बढ़कर 93,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

क्या कहता है सर्राफा मंडल?
स्थानीय सर्राफा मंडल के अनुसार, फिलहाल बाजार में कोई बड़ी राहत के संकेत नहीं हैं। व्यापारी अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कीमतों में और उछाल आ सकता है। इस वजह से कई ग्राहक खरीदारी के बजाय सिर्फ भाव जानने और कीमतों में गिरावट की संभावनाओं को टटोलने बाजार आ रहे हैं।

यह भी पढें- “उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्थापित होंगे रियल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment