अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: दून में डेंगू के छह नए केस मिले, चार मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती, अब तक 29 मरीजों की पुष्टि

On: April 23, 2025 6:22 AM
Follow Us:

देहरादून जिले में डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अप्रैल माह में अब तक डेंगू के कुल 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को ही जिलेभर में डेंगू के छह नए मरीज मिले, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।

इन छह मरीजों में दो को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में और चार को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कुल 14 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। नए मामलों में से एक मरीज देहरादून के पुराने डालनवाला क्षेत्र का निवासी है, जबकि बाकी पांच मरीज अन्य राज्यों से आए हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम को लेकर सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि विभाग की टीम पूरी गंभीरता से काम कर रही है। क्षेत्र में लगातार फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के अभियान चलाए जा रहे हैं।

ब्लड बैंक और लैब संचालकों के साथ होगी अहम बैठक

डेंगू की बढ़ती चुनौती के बीच स्वास्थ्य विभाग अब अस्पतालों की तैयारी भी परखने में जुट गया है। 23 अप्रैल को जिले के सभी ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ एक अहम बैठक बुलाई गई है। सीएमओ ने बताया कि इस बैठक में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए सभी ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जांच सुविधाएं बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।

जिले में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से भी अपील कर रहा है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढें- पुलवामा आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सार्वजनिक जगहों और बॉर्डर पर सख्त जांच के आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment