अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सर्राफा कारोबारी के घर से 30 लाख के गहनों की बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

On: April 22, 2025 4:47 PM
Follow Us:

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गोपीपुरम में एक सर्राफा कारोबारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मौका पाकर कारोबारी के घर से लगभग 300 ग्राम सोने के जेवरात और करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब कारोबारी परिवार समेत दिल्ली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ के नया बाजार में ‘वर्मा ज्वैलर्स’ नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा का घर गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के पास स्थित है। रविवार को वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली स्थित साली के घर एक समारोह में भाग लेने गया था। मंगलवार दोपहर जब वह वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

नितेश के अनुसार, घर का मेन गेट खोलते ही अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से लगभग 300 ग्राम सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये नकद गायब थे। चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला और सामान को तहस-नहस कर दिया। फिलहाल उसकी पत्नी अभी भी दिल्ली में ही हैं, जिससे चोरी की कुल संपत्ति का सही आकलन करना अभी कठिन है।

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल की गहनता से जांच की। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

“घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

यह भी पढें- एम्स ऋषिकेश में एथेरेक्टोमी तकनीक से हुआ सफल इलाज, अब बिना सर्जरी और स्टंट के दूर होगा नसों का ब्लॉकेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment