अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत

On: April 19, 2025 3:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। यह दर्दनाक हादसा बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर स्थित गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में हुआ। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे और निजमूला क्षेत्र से दशोली विकासखंड के हरमनी गांव की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी तब सामने आई जब बरात में शामिल एक वाहन के लापता होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश राहत और बचाव कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है। अब तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से जांच जारी है और स्थानीय लोग भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और सड़कों की हालत पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढें- Uttarakhand Board Result 2025: हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट कल होगा जारी, इन दो वेबसाइट्स पर करें चेक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment