अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: मणिकर्णिका घाट पर रील बनाते वक्त नदी में बह गई महिला, मासूम बेटी मां को पुकारती रही — “मम्मी… मम्मी!”

On: April 16, 2025 7:58 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर 14 अप्रैल को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। नेपाली मूल की 35 वर्षीय महिला ‘विशेषता’ अपनी मासूम बेटी के साथ गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बेटी से कहा था कि वह उसका वीडियो बनाए, और फिर वह भागीरथी नदी के किनारे रील बनाने लगी। लेकिन चंद ही पलों में ये पल ज़िंदगी का सबसे बड़ा हादसा बन गया।

रील बनाते वक्त महिला अचानक असंतुलित होकर तेज बहाव वाली नदी में गिर गई। बहाव इतना तेज था कि महिला खुद को संभाल नहीं पाई और पानी की लहरों में बहती चली गई। बेटी ने जब ये सब देखा, तो उसकी चीखें घाट पर गूंज उठीं — “मम्मी… मम्मी!” मासूम बच्ची की आंखों के सामने उसकी मां नदी में समा गई और वो कुछ कर भी नहीं सकी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमें पहुंचीं और जोशियाड़ा बैराज की झील में नावों के ज़रिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक काफी कोशिशों के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।

यह हादसा न केवल एक परिवार की ज़िंदगी उजाड़ गया, बल्कि घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर गया। वीडियो बनाते वक्त बेटी ने अपनी मां को खो दिया — यह क्षण उसके जीवन की सबसे गहरी टीस बन गया।

यह भी पढें- “उत्तराखंड में आरटीआई दस्तावेजों के आधार पर कांग्रेस करेगी सरकार पर हमला, नई रणनीति की घोषणा”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment