अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कपकोट में दो किशोरियों से मारपीट का वीडियो वायरल: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार

On: April 9, 2025 9:17 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद स्थित कपकोट क्षेत्र से दो किशोरियों के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले की गहराई को देखते हुए बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर से फोन पर बात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वीडियो में चार युवक दो किशोरियों को न केवल बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि उन्हें अपशब्द भी कह रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि अब पहाड़ों के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में भी इस प्रकार की गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने इसे समाज में बढ़ती आपराधिक मानसिकता का संकेत बताया।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने महिला आयोग को जानकारी दी कि पीड़ित किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बाकी दो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही दोनों किशोरियों की काउंसिलिंग भी कराई गई है, ताकि उन्हें मानसिक रूप से सहयोग मिल सके।

इस मामले में आयोग अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से तत्काल हटाया जाए, जिससे पीड़ित किशोरियों की पहचान उजागर न हो और उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की सामाजिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने न केवल जघन्य अपराध किया है, बल्कि वीडियो को सार्वजनिक कर समाज में डर और अपराध को बढ़ावा देने का भी काम किया है।


यह भी पढें- नैनीताल में बेकाबू स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, फिर खाई में गिरी; एक की मौत, एक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment