अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: रायपुर में जमीन के नाम पर 70-80 लोगों से ठगी, कंपनी से साठगांठ कर ऐसे रची गई धोखाधड़ी की साजिश

On: April 7, 2025 12:17 PM
Follow Us:

रायपुर में ज़मीन बेचने के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसआईटी (विशेष जांच टीम) की सिफारिश पर रायपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर सामने आया, जिसमें करीब 70 से 80 लोगों से ज़मीन के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है।

आरोप है कि आरोपियों ने एक निजी रियल एस्टेट कंपनी के साथ मिलकर लोगों को ज़मीन बेचने का झांसा दिया। बकायदा ज़मीन की रजिस्ट्री और बैनामा भी कराया गया, लेकिन जब पीड़ित कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जो ज़मीन उन्हें बेची गई, वह असल में बेचने वालों की थी ही नहीं।

एसआईटी की जांच में सामने आया कि आईएफआई रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने मयूर विहार दिल्ली के रश्मि जुनेजा, गुलशन जुनेजा समेत कई अन्य लोगों को ज़मीन बेची थी। बाद में डालनवाला निवासी शोभाराम रतूड़ी, गाजियाबाद निवासी सविता रतूड़ी और लाडपुर की विजयलक्ष्मी नौटियाल ने भी इसी तरह की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। सभी पीड़ितों ने आशु शर्मा और अंजलि शर्मा से ज़मीन खरीदी थी, लेकिन बाद में कब्जा नहीं मिल पाया।

एसआईटी अधिकारी अजब सिंह चौहान की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशु शर्मा (कैनाल रोड निवासी), अंजली शर्मा (काशीपुर, ऊधमसिंहनगर निवासी) और कांता गुप्ता ने कंपनी के साथ मिलकर यह पूरा फर्जीवाड़ा रचा। खरीदारों से ली गई रकम कंपनी के खातों में ट्रांसफर हुई, जिससे साफ होता है कि ठगी एक योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।

रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। यह घोटाला कितने करोड़ का है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह मामला दर्शाता है कि ज़मीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सतर्कता और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है।

यह भी पढें- Tehri Accident: मसूरी घूमने जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोग सवार, मौके पर मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment