अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun: संरक्षित पशु की हत्या पर भड़का आक्रोश, रायपुर में लोगों ने किया चक्का जाम

On: March 31, 2025 7:58 AM
Follow Us:

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक संरक्षित पशु की हत्या की खबर से लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में सोमवार को रायपुर चौक पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर भी नारेबाजी की, जहां पशु के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना ने धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया, जिससे गुस्से की लहर और तेज हो गई।

सुबह अवशेष दिखते ही भड़का आक्रोश
सोमवार सुबह रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार में जब लोगों ने पशु के अवशेष देखे तो क्षेत्र में तनाव फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और रायपुर चौक को जाम कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच के आदेश
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रायपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि भीड़ को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

यह भी पढें- टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment