अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

On: March 28, 2025 8:19 AM
Follow Us:

रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर शंकर फार्म के पास नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान बबीता के रूप में हुई है, जो अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मुरादाबाद स्थित मायके जा रही थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके जाने के लिए निकली थी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार सभी छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

यह भी पढें- एम्स ऋषिकेश में सीबीआई की दस्तक, मचा हड़कंप; 2017-18 की अनियमितताओं की जांच जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment