अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के विकासनगर में मानसिक तनाव में मां ने सात माह की बेटी को पानी में डुबोकर कर दी हत्या, बीमारी बनी वजह

On: March 25, 2025 6:12 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी महज सात महीने की मासूम बच्ची को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची बीमार चल रही थी, जिससे महिला मानसिक तनाव में थी। इसी अवसाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सादिया को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पति मुंतजिर की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग इस घटना को सुनकर स्तब्ध हैं और मासूम की मौत पर शोक जता रहे हैं।

यह भी पढें- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक, टिहरी झील विकास परियोजना के लिए 95 करोड़ के कार्यों को मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment