Doon Prime News
nation crime

गाय पर हुए विवाद में 5 लोगों की हत्या, 8 घायल, भारी पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को दो पक्षों के बीच खेत से मवेशी भगाने की बात को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

घटना दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेंडा गांव की है। यहां प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के परिवारों के बीच खेत से मवेशी भगाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

इस गोलीबारी में प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी, राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दतिया के रेड़ा गांव की ये घटना बताती है कि कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था ने कानून और व्यवस्था में आम आदमी का भरोसा खत्म कर दिया है। इससे आम नागरिक दहशत में हैं। पैसे दो और काम लो की भ्रष्ट व्यवस्था ने पांच लोगों की बलि ले ली।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे जन आशीर्वाद के नाम पर जन अभिशाप को बढ़ावा ना दें।

Related posts

इस फिल्म में हो रही थी भारतीय सेना को बदनाम करने की तैयारी, सेना ने कर दिया ऐसा हाल

doonprimenews

बहराइच की स्टील फैक्ट्री में हुआ हादसा, एक मजदूर की हुई मौत।

doonprimenews

पत्नी के DNA टेस्ट न करवाने पर, पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

doonprimenews

Leave a Comment