Doon Prime News
maharashtra nation

Mumbai-Pune Expressway Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कंटेनर से टकराईं 5 गाड़ियां, 2 की मौत, कई गंभीर

Maharashtra Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक कंटेनर के पलट जाने से पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायगढ़ (Raigad) के एसपी सोमनाथ घरगे (Somnath Gharge) के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास हुए हादसे में कम से कम दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए है।

हादसा आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब पुणे से मुंबई आने वाली लेन पर एक कंटेनर पलट गया। जिसके कारण पुणे की ओर से आने वाली लेन कुछ समय के लिए बाधित हो गई। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की पीड़ितों की हालत गंभित बताई जा रही है। एक अन्य दुर्घटना में, रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) पर एक किशोर ने मर्सिडीज को टक्कर मार दी। दरअसल किशोर जिस कार को चला रहा था,

वह उसके नियंत्रण से बाहर हो गई थी। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कॉलेज छात्र जय बनसोडे (Jay Bansode) के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे के भयंदर (Bhayander News) निवासी बनसोडे अपने रिश्तेदार की कार चला रहा था। सी-लिंक पर कार को टक्कर मारने के बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना के समय बनसोडे नशे में नहीं था।

Related posts

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति, बीहू, भोगी और पोंगल पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

doonprimenews

गाय पर हुए विवाद में 5 लोगों की हत्या, 8 घायल, भारी पुलिस तैनात

doonprimenews

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 22 लाख रुपए ठगे

doonprimenews

Leave a Comment