Doon Prime News
crime

Big Breaking- 2 बच्चों के बाप ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए की शर्मनाक हरकत, 13 साल की लड़की से 6 माह तक किया दुष्कर्म

आज फिर आया एक दुष्कर्म का मामला सामने, जहां खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि 2 बच्चों के बाप ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए की शर्मनाक हरकत. बता दे की 2 बच्चों के पिता ने 13 साल की लड़की से 6 माह तक दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ। अब आरोपी युवक लड़की की मौसेरी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

साथ ही वही आपको बता दें कि शहर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 2 बेटे व 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी कर दी है। छोटी बेटी 13 साल की है। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे वो और उसके दोनों बेटे मजदूरी करने चले जाते और शाम को 5 बजे आते हैं। घर पर उसकी 13 साल की बेटी अकेली रहती है। मंगलवार को उसकी बेटी ने अपने पेट में दर्द होने की बात कही।

हालांकि, जिसके बाद वह बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसे गर्भवती बताया। उसे विश्वास नहीं हुआ और बेटी का अल्ट्रासाउंड कराया। इसकी रिपोर्ट में उसकी बेटी 19 सप्ताह की गर्भवती निकली। जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसकी मौसी की लड़की का दोस्त छह माह से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि अब आरोपी उसकी बहन की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

Related posts

Big Breaking- पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर देर रात हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की हुई मौत, जाने क्या है पूरा मामला

doonprimenews

यहां महिला गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कई युवकों को अपने जाल में फंसाकर करती थी यह काम।

doonprimenews

Breaking News- ड्रग तस्कर रंजीत उर्फ चीता को 532 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) से मंगवाता था नशे की खेप

doonprimenews

Leave a Comment