Doon Prime News
uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम को लेकर जारी हुआ अनुमान, शुष्क मौसम के साथ कुहासा छाए रहने के आसार

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड हो रही है। नवंबर का महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है।जी हाँ दिन में चटक धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम को पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।


आपको बता दें की उत्तराखंड में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार को मुक्तेश्वर का तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 10 सालों में नवंबर में मुक्तेश्वर में सबसे कम तापमान दर्ज किया। यहां वर्ष 2012 में 30 नवंबर को तापमान 0.6 डिग्री पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक , उत्तराखंड में ठंड पिछली बार का रिकार्ड तोड़ सकती है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।


वहीं अब पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। मैदानों में धुंध और कुहासा छाने से दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम के समय कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों पर पाला गिरने से आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।


फिलहाल कुमाऊं के तराई भाबर में कोहरे की शुरुआत नहीं हुई है। कोहरे से ऊधम सिंह नगर जिला सर्वाधिक प्रभावित होता है। नैनीताल जनपद के मैदानी वाले इलाकों में भी कोहरा मुसीबत बनता है। मौसम विभाग के अनुसार, तराई-भाबर में कोहरा जनवरी माह में सर्वाधिक प्रभावित करता है।

यह भी पढ़े Indian Railway- भारतीय रेल की तरफ से दी गई बड़ी सौगात, अब रेलवे की ओर से इस एक रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जाएगा और भी बहुत सुविधाएं होगी उपलब्ध*


बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कुहासा रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related posts

उत्तराखंड के कई जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया गया बर्फबारी,बारिश भी बढ़ा सकती है इन जिलों में एवलॉन्च की संभावनाएं अधिक

doonprimenews

बड़ी खबर: अब 1 लाख किसानों को मिलेगा रोजगार, उत्तराखंड में धामी सरकार लाई है पॉलीहाउस कि स्कीम, पढ़िए पूरी डिटेल।

doonprimenews

Uttarakhand Weather update : राज्य में फर्ज बढ़ेगा गर्मी का कहर, अगले साथ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

doonprimenews

Leave a Comment