Doon Prime News
uttarakhand

उत्तराखंड :आज गोपेश्वर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,प्रदेश सरकार पर लगे कई तरह के आरोप

उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन गोपेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। जी हाँ,सुबह गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची और फिर नगर की सड़कों पर निकाली गई।


आपको बता दें की प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, संगठन मंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड 1 लाख 4 हजार करोड़ के कर्जे में है। राज्य का हर बच्चा 26 हजार रुपये के कर्ज में है।

यह भी पढ़े –NIA की चार्जशीट से हुआ खुलासा,  Dawood Ibrahim के गिरोह डी कंपनी ने अब हिंदुस्तान विरोधी साजिश को अंजाम देने के लिए बनाया है दंगा सेल, दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहर निशाने पर*


वहीं प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। बहु बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंकिता हत्याकांड के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सरकार ने केस इतना कमजोर कर दिया है कि इसके आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की गिरफ्तर से छूट रहे हैं।

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में लागू हो सकता है UCC कानून, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा विधेयक

doonprimenews

उत्तराखंड में पारा चढ़ने के साथ ही जंगल में धधकने लगी आग, 2 दिन में आई इतनी घटनाएं सामने, 40 हेक्टेयर जंगल जलकर हुए राख।

doonprimenews

Uttarakhand Budget Session 2023:वित्त मंत्री ने बजट किया पेश, रोजगार, निवेश और युवा शक्ति पर रहा विशेष फोकस

doonprimenews

Leave a Comment