Doon Prime News
bageswar

यहाँ अग्निवीर भर्ती में फेल होने पर एक युवक ने खाया जेहर .

मुख्यमंत्री आवास

खबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से हैं। यहाँ अग्निवीर भर्ती में फेल होने पर एक युवक ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील और फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी के पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जल्दबाजी में परिवार के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि कमलेश कोरोना काल से फौज में जाने की तैयारी कर रहा था, पिछली बार भी वह असफल रहा। इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी उसके पास था। सोमवार को भर्ती का परीक्षा फल आया। उसने रिज़ल्ट देखा और असफल होने पर उसने जहर खा लिया।

यह भी पढ़े – न्यूज़ीलैंड को शुभमन गिल की चेतावनी,घरेलू सीरीज में 55 गेंदों में बना डाले 126रन, लगाए नौ चौके

कपकोट थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस भी डाला था। उसमें भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात कही है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Related posts

बड़ी खबर : कांग्रेस ने इन चार नेताओं के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से किया निष्कासित,जानिए कारण

doonprimenews

उड़ते विमान में महिला संग हुआ दुष्कर्म,इस विमान के फर्स्ट क्लास केबिन में हुई वारदात

doonprimenews

बड़ी खबर- जानिए क्यों कहा नितिन गडकरी ने ऐसा की नहीं उतरने दूंगा उत्तराखंड में एक भी हवाई जहाज

doonprimenews

Leave a Comment